MP

जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन

कलावती भूरिया कद्दावर आदिवासी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं।

इंदौर (जोशहोश डेस्क) जोबट विधानसभा से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का शनिवार सुबह निधन हो गया। कोरोना के चलते इंदौर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। कलावती भूरिया जोबट से वर्ष 2018 में चुनाव जीत कर पहली बार विधायक बनी थीं।

कलावती भूरिया कद्दावर आदिवासी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं। उनके निधन की पुष्टि उनके भाई ओर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर विक्रांत भूरिया ने की है।

कलावती भूरिया के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत अन्य नेताओं ने शोक जताया है-

विधायक बनने से पहले कलावती भूरिया झाबुआ और आलीराजपुर जिले के विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य और अन्य समितियों में सदस्य रहीं कलावती भूरिया वर्ष 1990 में सरपंच बनीं थीं। इसके बाद साल 2000-2018 तक चार बार झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं।

Back to top button