Politics

दूसरी लिस्ट के साथ 229 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, पहली ‘जंग’ में BJP को पछाड़ा

कांग्रेस ने गुरुवार देर रात उम्मीदवारों की दूसरी सूची kee जारी, लिस्ट में 88 नाम

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार देर रात को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। सूची में 88 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया। कांग्रेस अब तक 230 सीटों में से 229 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। एक मात्र बैतूल जिले की आमला सीट होल्ड पर है।

इस तरह कांग्रेस ने दो बार में ही प्रत्याशी घोषित कर चुनाव से पहले मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली है। नाम घोषित करने को चुनावी जंग का बड़ा पड़ाव माना जाता है और इस पड़ाव में भाजपा को कांग्रेस ने पीछे छोड़ दिया है। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 144 नामों का ऐलान किया था। भाजपा अब तक लंबे मंथन के बाद चार लिस्ट जारी कर चुकी है और इन चार लिस्टों में भी 136 नाम का ही ऐलान हुआ है।

इधर दूसरी लिस्ट की लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि मैं सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं। आइये आज से हम सब प्राणपण से अपने कर्तव्य में जुट जाएं और मध्य प्रदेश से 18 साल के कुशासन का अंत करने के लिए कमर कस लें। मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं। जय कांग्रेस विजय कांग्रेस।

वहीं दूसरी लिस्ट के बात की जाये तो इसमें पहली लिस्ट में जारी 144 सीटों में से 3 सीटों पर प्रत्याशी बदले हैं। ये तीन सीट दतिया, गोटेगांव और पिछोर हैं। दतिया से अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती, गोटेगांव से शेखर चौधरी की जगह एनपी प्रजापति और पिछोर से शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी को टिकट दिया गया है। भाजपा से कांग्रेस में आए दीपक जोशी को खातेगांव से टिकट दिया गया है।

लिस्ट के साथ ही भोपाल की सभी सात सीटों पर भी कांग्रेस ने उमीदवार घोषित कर दिए गए हैं। भोपाल उत्तर में विधायक आरिफ अकील बेटे को आतिफ अकील को, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से पीसी शर्मा और गोविंदपुरा से रवींद्र साहू को टिकट दिया गया है। हुजूर में सिंधी वोटर्स के जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर पिछली बार चुनाव हार चुके नरेश ज्ञानचंदानी पर फिर भरोसा किया गया है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले महीने 17 नवंबर एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती अन्य चुनावी राज्यों के साथ दिसंबर में होगी।

Back to top button