MP

MP चुनाव से पहले गरमाया OPS का मुद्दा, भोपाल में कर्मचारियों का मेगा प्रोटेस्ट

भोपाल में भी प्रदेश भर से आये कर्मचारी प्रदर्शन में हुए शामिल

भोपाल (जोशहोश डेस्क) प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ओल्ड पेंशन स्कीम का मुद्दा गर्माता दिखाई दे रहा है। शनिवार को पुरानी पेंशन बहाल करने समेत अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने बड़ा प्रदर्शन किया। भोपाल में भी प्रदेश भर से आये कर्मचारी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश पेंशनर एसोसिएशन के बैनर तले यह प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन को मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश पेंशनर एसोसिएशन का समर्थन है।

बड़ी बात यह है कि मध्यप्रदेश सरकार विधानसभा में यह कह चुकी है कि सरकार के पास ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। वहीं कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर चुनाव के बाद प्रदेश में उसकी सरकार बनती है तो पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाएगा।

कांग्रेस कर्मचारियों की मांग को देखते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम को राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा बना रही है। हिमाचल प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस को मिली जीते के पीछे एक बड़ा कारण पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का वादा करना भी माना जाता है। सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने इसे वहां लागू भी किया है।

वहीं कांग्रेस शासित राजस्थान और छत्तीसगढ़ में यह योजना पहले से ही लागू है। इसके अलावा झारखंड और पंजाब ने भी इस योजना को लागू किया है. झारखंड सरकार में कांग्रेस भी हिस्सेदार है। मध्यप्रदेश में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कर्मचारियों का OPS समेत अन्य मांगों के लिए लामबंद होकर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन सियासी दृषिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है।

Back to top button