MP

खाद का संकट-फसलें बर्बाद, चुनावी मंचों से झूठी घोषणाओं में व्यस्त किसानपुत्र

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर तीखा हमला

भोपाल (जोशहोश डेस्क) बारिश के कारण फसलों को व्यापक नुकसान और खाद संकट की गंभीर होती स्थिति के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर तीखा हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के किसान संकट से गुजर रहे हैं वहीं किसानपुत्र शिवराज चुनावी क्षेत्रों में झूठी घोषणाएं करने में व्यस्त हैं।

कमलनाथ ने बुधवार को किसानों को मुआवजे के लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने ट्वीट किया पहले खराब हुई फसलों का मुआवजा अभी मिला नहीं है और मुख्यमंत्री शिवराज ने फिर सर्वे और मुआवजे की घोषणा कर दी है-

गौरतलब है कि प्रदेश में कई हिस्सों में बारिश के चलते फसलें खराब हो हुई हैं। किसान ख़राब फसल का सर्वे और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर किसानों को बोवनी के समय खाद के जबर्दस्त संकट का सामन करना पड़ रहा है। एक एक बोरी डीएपी के लिए किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। इसके बाद भी खाद पर्याप्त उपलब्ध नहीं हो पा रही है।खाद की मांग को लेकर किसान प्रदर्शन से चक्काजाम तक कर रहे हैं।

Back to top button