MP

मोहनखेड़ा के संत आचार्य ऋषभदेव महाराज का निधन, जन्मदिन पर ही देवलोक गमन

62 वर्षीय आचार्य सूरीश्वर महाराज ने मोहनखेड़ा तीर्थ को सेवा तीर्थ बनाया और उनका जीवन मानव सेवा एवं जीव दया को समर्पित और संकल्पित रहा।

इंदौर (जोशहोश डेस्क) मोहनखेड़ा के प्रसिद्ध संत आचार्य देवेश श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्र सूरीश्वर महाराज ने आज अपना भौतिक शरीर त्याग दिया। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के बाद हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया है। संयोग की बात यह है कि 3 जून को ही उनका जन्मदिन था।

उन्हें पिछले दिनो कोरोना संक्रमण ( Corona Infection) के चलते इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां संक्रमण की तीव्रता के चलते कई बार उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा उपलब्ध करवाई गयी लेकिन लगातार स्वास्थ्य में गिरावट के चलते और ह्रदय गति थमने से उनका निधन हो गाया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संत सूरीश्वर महाराज के देवलोक गमन पर श्रद्धासुमन अर्पित किये हैं-

62 वर्षीय आचार्य सूरीश्वर महाराज ने मोहनखेड़ा तीर्थ को सेवा तीर्थ बनाया था और उनके लाखों चहेते देश भर में मौजूद हैं। उनका जीवन मानव सेवा एवं जीव दया को समर्पित और संकल्पित रहा।

श्री मोहनखेड़ा तीर्थ से जारी पत्र के अनुसार, विक्रम संवत 2078, ज्येष्ठ वदि 10, शुक्रवार, 4 जून 2021 को दोपहर 12 बजकर 39 मिनिट, विजय मुहूर्त में तीर्थ भूमि पर अग्नि संस्कार के विधि-विधान संपन्न होंगे।

Back to top button