National

कल टूटे भारत में दोनों रिकॉर्ड : सबसे ज्यादा मरीज़ मिले, सबसे ज्यादा ठीक हुए, मध्यप्रदेश का आंकड़ा जानें यहां

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) देश में कोरोना की लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना की दूसरी लहर ने देश को तेजी से जकड़ लिया है, हर दिन नए रिकॉर्ड के साथ कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। बीते 24 घंटे में दुनिया में 8.92 लाख लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से अकेले भारत में 3.86 लाख मरीज मिले। महामारी से रोजाना हो रही मौतों में भी भारत टॉप पर है। बीते 24 घंटे में दुनिया में 15,142 लोगों ने जान गंवाई इनमें से भारत में सबसे ज्यादा 3,501 मौतें हुईं।

भारत में कोरोना
गुरुवार को पहली बार एक दिन में 3 लाख 86 हजार 854 नए मरीजों की पुष्टि हुई। 24 घंटे में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 28 अप्रैल को 3.79 लाख मरीजों की पहचान हुई थी। इसके अलावा 24 घंटे में 3,501 संक्रमितों की मौत भी हो गई। ये लगातार तीसरा दिन था जब तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इससे पहले बुधवार को 3,646 मौतें रिकॉर्ड की गईं थीं। राहत की बात ये है कि इन 24 घंटों के अंदर 2 लाख 91 हजार 484 लोग ठीक होकर अपने घर भी गए।

देश की राजधानी में कोरोना
देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 24,235 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 25,615 लोग ठीक हुए और 395 की मौत हो गई। अब तक 11 लाख 22 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 08 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,772 मरीजों की मौत हो चुकी है। 97,977 का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में कोविड
मध्यप्रदेश में गुरुवार को 12,762 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13,363 लोग ठीक हुए और 95 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 50 हजार 927 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 53 हजार 331 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,519 लोगों की मौत हो चुकी है। 92,077 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Back to top button