MP

ग्वालियर-चंबल में बिगड़े हालात, वायुसेना मोर्चे पर, भारी बारिश का अलर्ट

बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए वायुसेना ने पांच हैलीकाॅप्टर उतारे हैं।

ग्वालियर (जोशहोश डेस्क) प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में बाढ़ के हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। नदियां खतरे के निशानसे ऊपर बह रही हैं। शिवपुरी और श्योपुर में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए वायुसेना ने पांच हैलीकाॅप्टर उतारे हैं। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है जिससे हालत और बिगड़ने की आशंका है।

अंचल में बाढ़ से प्रभावित गांवों में कई लोगों के फंसे होने की खबर है। जिन्हें निकालने एनडीआरएफ और वायुसेना के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लगातार शिवपुरी प्रशासन के संपर्क में हैं। उन्होंने शिवपुरी कलेक्टर से चर्चा कर हालातों की समीक्षा की है वहीं अन्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए हैं।

बताया जा रहा ही कि श्योपुर में पार्वती और कूनो नदी में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने के लिए SDRF और NDRF की टीमें सक्रिय हैं। वहीं SDRF की अतिरिक्त टीमें ग्वालियर और जबलपुर से भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। उज्जैन, भोपाल संभाग के जिलों सहित छतरपुर, टीकमगढ़, सागर में भी भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा है।

Back to top button