Politics

चुनाव नतीजे: चार राज्यों में कांग्रेस ने हासिल किये BJP से ज्यादा वोट

कांग्रेस को एक और भाजपा को तीन राज्यों में हासिल हुई जीत

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ और तेलंगाना चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ होने के बाद पार्टियों की जीत हार के कारण और समीकरण तलाशे जा रहे हैं। दूसरी ओर एक दिलचस्प तथ्य यह भी सामने आया है कि चारों राज्यों में कांग्रेस को मिले वोट भाजपा की तुलना में ज्यादा हैं। हालाँकि कांग्रेस को एक और भाजपा को तीन राज्यों में जीत हासिल हुई है।

अगर इन चारों राज्यों में कुल वोटों की बात की जाए तो भाजपा को इन चार राज्यों में कुल चार करोड़ 81 लाख के करीब वोट मिले वहीं इसकी तुलना में कांग्रेस को करीब चार करोड़ 90 लाख वोट हासिल हुए हैं।

इन चार राज्यों में वोटों की स्थिति कुछ इस तरह है-

छत्तीसगढ़

  • BJP: करीब 72 लाख वोट
  • कांग्रेस: करीब 66 लाख वोट

राजस्थान

  • BJP: करीब 1 करोड़ 65 लाख वोट
  • कांग्रेस: करीब 1 करोड़ 56 लाख वोट

मध्य प्रदेश

  • BJP: करीब 2 करोड़ 11 लाख वोट
  • कांग्रेस: करीब 1 करोड़ 75 लाख वोट

तेलंगाना

  • कांग्रेस: करीब 92 लाख वोट
  • BRS: करीब 87 लाख वोट
  • BJP: करीब 32 लाख वोट

गौरतलब है कि चार राज्यों के नतीजों में भाजपा ने जहां मध्यप्रदेश में बड़े बहुमत के साथ वापसी की है। वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ में भाजपा ने कांग्रेस से सत्ता छीन ली। दूसरी ओर तेलंगाना में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ केसीआर को सत्ता से बाहर कर दिया। चुनाव नतीजों के बाद इन राज्यों में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर फैसला होना है।

Back to top button