MP

मध्यप्रदेश में फिर बारिश के आसार, तापमान में नहीं आएगा ज्यादा अंतर

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अब दो दिन बाद 17 मार्च की शाम से बारिश की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि तापमान में कोई ज्यादा अंतर नहीं आएगा लेकिन गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके चलते 17 मार्च की शाम से पश्चिमी मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन संभाग और होशंगाबाद में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। 18 मार्च को पूर्वी मध्यप्रदेश के हिस्से जबलपुर, सागर और रीवा संभाग में भी हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई ज्यादा अंतर नहीं आएगा।

20 मार्च से मौसम साफ होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर सक्रिय है। उसके प्रभाव से ही पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है।

मौसम विभाग के अनुसार खंडवा, रतलाम और होशंगाबाद में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया है। रविवार को इन जगहों पर 37 डिग्री सेल्सियल तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं सबसे कम तापमान रीवा और पचमढ़ी में दर्ज किया गया है। रीवा में 12.5 और पचमढ़ी में 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Back to top button