MP

भारत की इंदिरा: यूथ कांग्रेस की प्रदर्शनी में कमलनाथ ने साझा की यादें

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने किया उद्घाटन।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को यूथ कांग्रेस द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी ‘भारत की इंदिरा’ का उद्घाटन किया। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व पर आधारित इस प्रदर्शनी में कमलनाथ ने इंदिरा गांधी को लेकर अपनी यादें भी साझा करते हुए युवाओं को उनके बलिदान से प्रेरणा लेने की बात कही।

कमलनाथ ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के सशक्त नेतृत्व में भारत ने विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए। अपनी कार्यशैली की दम पर ही इंदिरा गांधी दुनिया भर में ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर हुईं।

कमलनाथ ने गांधी भवन में कांग्रेस नेता स्वर्गीय दर्शन सिंह को भी श्रदधासुमन अर्पित किए। इस मौके पर विधायक पीसी शर्मा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजधानी के गांधी भवन में लगाई गई प्रदर्शनी का समापन शनिवार को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीयअध्यक्ष बीवी श्रीनिवास करेंगे।

दूसरी ओर संविधान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी कमलनाथ ने शिरकत की और संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।


इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज भारत का संविधान सबसे ज़्यादा ख़तरे में है, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आत्मा की आवाज़ निकल जाती है कि आरक्षण बंद करो, आरक्षण समाप्त करो और सब उसका खंडन करते हैं। आप बोली हुई बात का खंडन तो कर सकते हैं लेकिन आत्मा की आवाज़ का खंडन नहीं कर सकते।

Back to top button