MP

भोपाल: पहली बारिश भी नहीं झेल पाया NH 12 पर बना नया ब्रिज

भोपाल और मंडीदीप के बीच कलियासोत नदी पर इस ब्रिज का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा कराया गया था।

भोपाल (जोश होश डेस्क) मध्यप्रदेश में जारी तेज बारिश ने सड़क निर्माण की कमियों और भ्रष्टाचार की कलाई खोल दी है। राजधानी भोपाल के करीब NH12 पर बना नया ब्रिज भी पहली बारिश ही नहीं झेल सका। मंडीदीप से पहले समरधा के पास कलियासोत नदी पर बने नए ब्रिज का एक हिस्सा शुक्रवार रात धसक गया।

भोपाल और मंडीदीप के बीच कलियासोत नदी पर इस ब्रिज का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा कराया गया था। शुक्रवार को कलियासोत डेम के गेट खोले जाने के चलते नदी में पानी बहाव तेज हो गया था। नया पुल पानी के इस तेज़ बाहव को नहीं झेल सका और इसका एक हिस्सा धसक गया।

कलियासोत पुल टूटने के बाद प्रशासन ने ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया है। अब भोपाल से मंडीदीप होशंगाबाद और नागपुर की ओर जाने वाले वाहनों को दूसरी लेन से निकाला जा रहा है। साथ ही पहली बारिश में पुल का हिस्सा बाह जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

कांग्रेस ने नए पुल के धसने को लेकर सवाल उठाये हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने कहा कि कलियासोत नदी पर बने पुल का धंसना भाजपा के भ्रष्टाचार तंत्र की कलई खोलता है। पुल के निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया है और सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है।

Back to top button