MP

जनता पर हुए अत्याचारों का 5 महीने बाद बदला लेगी कांग्रेस सरकार: कमलनाथ

खंडवा जिले के छनेरा में आयोजित जनसभा में गरजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ

छनेरा (जोशहोश डेस्क) बीजेपी के नेता और अधिकारी सुन लें, कल के बाद परसों भी आता है। अब डराने और धमकाने की राजनीति नहीं चलेगी। पुलिस-पैसा और प्रशासन की ताकत अब केवल पांच महीने की है पांच महीने बाद हम सरकार बनाएंगे और जनता पर हुए अत्याचारों का बदला लेंगे।

यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने खंडवा जिले के छनेरा (हरसूद) में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मैं 40 साल पहले सुना करता था कि हरसूद तो छिंदवाड़ा से आगे हैं। हरसूद व्यापार का केंद्र था, प्रदेश भर में प्रसिद्ध था। लेकिन आज यह आदिवासियों के पलायन, भ्रष्टाचार, कुपोषण से लेकर युवा बेरोजगारी की राजधानी बन गया है।‌

मंच से भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कमलनाथ ने कहा कि आने वाले चुनाव में उनका मुकाबला 2018 की जगह 2030 मॉडल कमल नाथ से है। भाजपा के जो लोग जुल्म और आतंक मचा रहे है, वे समझ लें। सब कान खोल कर सुन लें, पुलिस वाले वर्दी की इज्जत करें, कर्मचारी- अधिकारी, एसडीएम, कलेक्टर आपको ये जनता सर्टिफिकेट देगी। भाजपा की डराने और धमकाने की राजनीति अब नहीं चलेगी।

कमलनाथ ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश ‘लूट का प्रदेश’ और अवैध उत्खनन का प्रदेश बन गया है। शिवराज सिंह चौहान की ‘झूठ की मशीन’ चलती है और अब तो ये डबल स्पीड से चल रही है क्योंकि उनके आखिरी पांच महीने बचे हैं. ये सोच रहे हैं कि जो घोषणा कर रहे हैं, इससे इनके पाप धुल जाएंगे लेकिन इनके पाप का घड़ा तो भर चुका है। एमपी आज घोटालों का और अपराध का प्रदेश बन गया है।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि उनकी झूठ की मशीन अभी तो डबल स्पीड में चल रही है। ये सोचते हैं कि, घोषणा कर-करके अपने पाप धो लेंगे लेकिन पाप का घड़ा भर गया है। प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है। इनके आखिरी पांच महीने बचे हैं। पुलिस, पैसा और प्रशासन के दम पर लोगों की आवाज दबाई जाती है। 5 महीने बाद हम सरकार बनाएंगे और जनता पर हुए अत्याचारों का बदला लेंगे।

Back to top button