MP

गृहमंत्री के दतिया में दो बहनों से गैंगरेप, आरोपियों में BJP नेता भी शामिल

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से माँगा इस्तीफा

दतिया (जोशहोश डेस्क) गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के क्षेत्र दतिया में दो बहनों से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना दतिया के उनाव थाना क्षेत्र की है। घर जाने के बाद रेप पीड़िता ने फांसी लगाने की कोशिश की उसे झांसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों में BJP नेता का बेटा भी शामिल बताया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के इस्तीफे की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों बहनें शुक्रवार दोपहर 2 बजे स्कूल से घर लौट रही थीं। रास्ते में आरोपी मिले और उन्हें धमकाकर ले गए और दुष्कर्म किया। घर पहुंचने के बाद जब रेप पीड़िता ने सुसाइड का प्रयास किया उसे इलाज़ के लिए झांसी ले जाया गया है जहाँ पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमे ध्रुव राय बीजेपी का उनाव का मंडल अध्यक्ष है। ध्रुव के अलावा भी पुलिस ने अमन यादव, आदित्य यादव और विक्की साहू के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी ध्रुव राय और आदित्य यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस नेता ने जेपी धनोपिया ने कहा कि प्रदेश में एक ओर मुख्यमंत्री शिवराज कन्या पूजन का दिखावा करते हैं और दूसरी और प्रदेश बेटियो के लिए असुरक्षित होता जा रहा है। गृहमंत्री को इन घटनाओं की जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफ़ा देना चाहिए।

Back to top button