MP

विरोध का असर : इंदौर नगर निगम ने टैक्स दोगुना करने का फैसला लिया वापस

इंदौर(जोशहोश डेस्क) इंदौर नगर निगम ने 1 अप्रैल से कचरा प्रबंधन शुल्क के साथ पानी पर लगने वाले टैक्स को दोगुना करने का जो फैसला लिया था। अब से स्थगित कर दिया गया है। मंत्री तुलसी सिलावट ने रेसीडेंसी कोठी पर इसकी घोषणा की है। इस दौरान तुलसी सिलावट ने कहा कि – मंत्री भूपेंद्र सिंह से चर्चा के बाद टैक्स बढ़ोत्तरी स्थगित हुई है।

इंदौर नगर निगम ने कचरा प्रबंधन शुल्क और पानी शुल्क के साथ एक नया टैक्स सीवरेज चार्ज के रूप में भी लगाया था। टैक्स दोगुना करने का फैसला उन ईमानदार करदाताओं पर पड़ता, जो समय पर टैक्स भरते हैं। उन्हें दोगुना टैक्स देना पड़ता। इंदौर नगर निगम के इस फैसले के बाद इसका विरोध भी होने लगा था।

निगम के रेट जोन 1 के मुताबिक पहले एक परीवार से कचरा प्रबंधन शुल्क 150 और जलकर 200 रुपए माह लिया जाता है। उसे बढ़ा कर कचरा प्रबंधन शुल्क दोगुना 300 व पानी के 400 और सीवरेज मेंटिनेंस के 240 रुपए कुल 940 रुपए कर दिया गया था। इसके साथ ही सीवरेज चार्ज प्रॉपर्टी टैक्स भी लगाया था।

कांग्रेस ने इस टैक्स वृद्धि का विरोध किया था।  उन्होंने ने सड़क पर उतर कर जन जागरण अभियान की शुरुआत कर दी थी। इस दौरान कांग्रेस के सारे नेता एक साथ जनता के बीच पहुंचे थे और निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

इसके अलावा इंदौर की पूर्व महापौर और बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ ने भी एक दिन पहले मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर टैक्स दोगुना करने का विरोध किया था।

Back to top button