National

मोदी सरकार में कम हुई भारतीय नागरिकों की स्वतंत्रता, अमेरिकी थिंक टैंक का दावा

साल 2014 में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद भारतीय नागरिकों की स्वतंत्रता में गिरावट आई है। भारत एक ‘स्वतंत्र’ देश से ‘आंशिक रूप से स्वतंत्र’ देश में बदल गया है।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) साल 2014 में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद भारतीय नागरिकों की स्वतंत्रता में गिरावट आई है। भारत एक ‘स्वतंत्र’ देश से ‘आंशिक रूप से स्वतंत्र’ देश में बदल गया है। यह दावा अमेरिकी थिंक टैंक ‘फ्रीडम हाउस’ ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है। यह रिपोर्ट ‘पॉलिटिकल फ्रीडम’ और ‘मानवाधिकार’ को लेकर कई देशों में रिसर्च के बाद सामने आई है।

रिपोर्ट का शीर्षक ‘डेमोक्रेसी अंडर सीज’ है। रिपोर्ट में भारत की स्थिति आये बदलाव को वैश्विक बदलाव का ही एक हिस्सा बताया गया है। रिपोर्ट में भारत को 100 में से 67 नंबर दिए गए हैं। जबकि पिछले वर्ष भारत को 100 में से 71 नंबर दिए गए थे।

‘फ्रीडम हाउस’ की ओर से कहा गया है कि 2014 के बाद से भारत में मानवाधिकार संगठनों पर दबाव काफी बढ़ गया है। राजद्रोह कानून और मुसलमानों पर हमलों का उल्लेख करते हुए रिपोर्ट में लिखा गया है कि देश में नागरिक स्वतंत्रता के हालत में गिरावट देखी गयी है।

रिपोर्ट में भारत के नंबर कम करने के पीछे मुख्य वजह सरकार और उसके सहयोगी दलों की ओर से आलोचकों पर शिकंजा कसना बताई गई है। नागरिक स्वतंत्रता की रेटिंग में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत को पिछले साल के 60 में से 37 नबंर के मुकाबले इस साल 60 में से 33 नंबर दिए गए हैं। जबकि नागरिक स्वतंत्रता की रेटिंग में भारत को इस साल 60 में से 33 नंबर दिए गए हैं। बीते साल भारत को 60 में से 37 नबंर मिले थे।


रिपोर्ट को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने चिंता जताई है

इस रिपोर्ट में पिछले साल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारत सरकार की ओर से लगाए गए लॉकडाउन की भी चर्चा की गई है। इसमें लिखा है कि सरकार की ओर से पिछले साल लागू किया गया लॉकडाउन खतरनाक था। इस दौरान लाखों प्रवासी मजदूरों को पलायन का सामना करना पड़ा।

‘फ्रीडम इन द वर्ल्ड’ राजनीतिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता पर एक वार्षिक वैश्विक रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट में 1 जनवरी 2020 से लेकर 31 दिसंबर 2020 तक 25 बिंदुओं को लेकर 195 देशों और 15 प्रदेशों पर शोध की गई। बड़ी बात यह है कि रिपोर्ट में शामिल 195 देशों में से के दो को ही सकारात्मक रेटिंग दी गई।

Back to top button