MP

शिवराज ने पौधा लगाकर मनाया बर्थ डे, PM मोदी-शाह, कमलनाथ ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज को जन्मदिन है। शिवराज ने अपने जन्मदिन पर पौधरोपण किया।

भोपाल (जोश होश डेस्क) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज ( 5 मार्च) को जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को शुभकामनाएं दी। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी मुख्यमंत्री शिवराज को बधाई दी।

शिवराज ने अपने जन्मदिन पर पौधरोपण किया। इस मौके पर उन्हें बधाई देने पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा , प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर भी मौजूद रहे।

शिवराज ने पहले ही यह अनुरोध किया है कि उनके जन्मदिन पर किसी तरह की भेंट न देकर एक पौधा लगाएं। शिवराज इन दिनों पर्यावरण संरक्षण के लिए रोजाना ही एक पौधा लगा रहे हैं।

Back to top button