Entertainment

कोरोना संक्रमित बप्पी लहरी ICU में करा रहे इलाज़, हालत स्थिर

मुंबई (जोशहोश डेस्क) भारत में कोरोनावायरस मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। बॉलीवुड में भी कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में, COVID-19 मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है। इस बार कोरोना ने बॉलीवुड में दस्तक दी है। हिन्दी सिनेमा के एक बाद एक सितारे को कोरोना अपनी चपेट में ले रहे है। अब संगीत निर्देशक बप्पी लहरी (Bappi Laheri) भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

उनके कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) होने की पुष्टि उनके प्रवक्ता द्वारा भी की जा चुकी है। बप्पी लहरी की उम्र को ध्यान में रखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई में स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। ऐसे में अब बप्पी दा के चाहने वाले उनके जल्द से जल्द ठीक होने की भी कामना करने लगे हैं।

बप्पा लहरी इन दिनों लॉस एंजिल्स में संगीत की पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन पिता बप्पी लहरी की तबीयत बिगड़ते ही उन्हें मुंबई आना पड़ा है। वहीं पिता की तबीयत के बारे में जानकारी देते हुए बप्पा ने बताया है कि वह आईसीयू में भर्ती हैं। उन्होंने यह जानकारी अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए दी है। बप्पा लहरी ने पिता बप्पी लहरी की तबीयत को लेकर कहा, ‘मेरे पिता की तबीयत फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन वह आईसीयू में है’।

बता दें, कार्तिक आर्यन, आमिर खान, परेश रावल, आर माधवन, रणबीर कपूर जैसे सेलेब्स हाल ही में कोरोना की चपेट में आए हैं। अब, संगीत निर्देशक बप्पी लहरी की भी COVID-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Back to top button