NationalPolitics

RPN सिंह ने बदला पाला: जितिन प्रसाद CM बने हैं आप सीधे PM बनेंगे!

आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफ़ा, भाजपा में होंगे शामिल, इस्तीफे पर आ रहीं दिलचस्प प्रतिक्रियाएं ।

ई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने भी पाला बदल लिया। आरपीएन सिंह ने मंगलवार सुबह कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया। आरपीएन सिंह अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। आरपीएन सिंह ने ट्विटर पर भी अपना इस्तीफा शेयर किया है। उनके इस इस्तीफे पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

कुशीनगर की पडरौना राजघराने से आने वाले आरपीएन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजने के साथ ट्विटर पर यह भी ऐलान कर दिया है कि वह नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं-

उनके पाला बदलने को लेकर यूजर्स कई सियासी गुणा भाग लगते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बड़ी बात यह है कि आरपीएन सिंह द्वारा ट्विटर पर शेयर इस्तीफे पर अधिकांश प्रतिक्रियाएं नकारात्मक हैं-

बताया जा रहा है कि बीजेपी में शामिल होकर आरपीएन सिंह कुशीनगर के पडरौना सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा की ओर से राज्यसभा भेजा जा सकता है। आरपीएन सिंह के दो करीबी नेता भी भाजपा के टिकट पर चुनाव में उतर सकते हैं।

आरपीएन सिंह 1996 से 2009 तक पडरौना से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। 2009 में वह कुशीनगर (तत्कालीन पडरौना लोकसभा) सीट से लोकसभा सांसद चुने गए थे। यूपीए- 2 सरकार में आरपीएन सिंह सड़क परिवहन, पेट्रोलियम और गृह राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। आरपीएन सिंह को एक दिन पहले ही यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारक घोषित किया था।

Back to top button