Politics

BJP सरकार भोपाल में शासकीय दुकानों से बिकवा रही सुअर का माँस

अब आप एक काॅल कर घर बैठे पोर्क यानी सुअर का मांस घर बुलवा सकते हैं। राजधानी भोपाल में पोर्क का पहला आउटलेट खुल भी गया है।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) संस्कार और शाकाहार को प्रमोट करने वाली भारतीय जनता पार्टी के शासन में सुअर के मांस की होम डिलेवरी शुरू हो गई है। यानी अब आप एक काॅल कर घर बैठे पोर्क यानी सुअर का मांस घर बुलवा सकते हैं। राजधानी भोपाल में पोर्क का पहला आउटलेट खुल भी गया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश सरकार के पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के इस आउटलेट के माध्यम से न सिर्फ पोर्क बेचा जा रहा है बल्कि इसे खाने के फायदे तक बताए जा रहे हैं। साथ ही शहर के कई स्थानों पर पंपलेट लगा इसका प्रचार भी किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस सरकार का आंगनवाड़ी और आदिवासी इलाकों में अंडे बांटने का फैसला यह कहकर बदलवा दिया था कि शाकाहार को प्रमोट करना सरकार की जिम्मेदारी है।

माना जा रहा है कि यह फैसला संघ के एक वर्ग और अपने उच्च वर्गीय वोटरों को उच्च जाति के वोटरों को खुश करने के लिए किया गया था। यह बात सभी जानते हैं कि प्रदेश में शाकाहार को प्रमोट करने वाला जैन समुदाय ज्यादातर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है। उसी के दबाव में अंडा ना बांटने का निर्णय किया गया था जबकि विभागीय मंत्री इमरती देवी को उस मामले में नीचा देखना पड़ा था।

वहीं पशुधन विकास निगम के अधिकारियों का कहना है कि निगम द्वारा पोर्क हाइजेनिक कंडीशन में किया जा रहा है। इसे डीप फ्रीजर में 20 दिन तक सुरक्षित भी रखा जा सकता है। ये पोर्क स्वास्थ्य की दृष्टि से फायदेमंद भी है।

निगम के अधिकारियों का कहना है कि पोर्क के आउटलेट से रोजगार के अवसरों में भी इजाफा होगा। यही कारण है कि पोर्क के आउटलेट्स को मंजूरी दी गई है।

आंगनवाड़ियों में अंडा तक दिए जाने का विरोध करने वाली भाजपा के शसन में पोर्क की होम डिलेवरी हो तो कांग्रेस भी कहां चुप रहने वाली है। कांग्रेस का कहना है कि पोर्क की होम डिलेवरी कराना भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। एक ओर भाजपा अंडे तक पर पाबंदी की बात करती है। वहीं अब पोर्क की होम डिलेवरी करा रही है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी और राजधानी में पोर्क नहीं बिकने देगी।

Back to top button