National

प्रियंका गांधी के काफिले की कार हादसे का शिकार, विंड स्क्रीन साफ करते वीडियो वायरल

प्रियंका वाड्रा गांधी के काफिले की कार आज सुबह हादसे का शिकार हो गई।इसके बाद प्रियंका स्वयं कार की विंड स्क्रीन साफ करते नजर आईं।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) के काफिले की कार आज सुबह हादसे का शिकार हो गई। प्रियंका गांधी किसान आंदोलन में जान गवाने वाले नवनीत कौर के अंतिम अरदास में शामिल होने रामपुर जा रही थीं। रास्ते में उनके काफिले की कार हादसे का शिकार हो गई। इसके बाद प्रियंका गांधी स्वयं कार की विंड स्क्रीन साफ करते नजर आईं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

प्रियंका गांधी का काफिला ब्रजघाट में गंगा पुल के निकट आपस में भिड़ गया, जिसमें प्रियंका गांधी की कार समेत कई गाड़ियां मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद प्रियंका स्वयं कार की विंड स्क्रीन को साफ करने लगीं। कुछ देर रुकने के बाद काफिला रामपुर की ओर रवाना हो गया।

26 जनवरी के मौके पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान ट्रैक्टर पलटने से हुए हादसे में रामपुर निवासी युवक नवरीत सिंह की मौत हो गई थी, जिसके बाद सियासत भी शुरू हो गई थी। दिल्ली पुलिस की ओर से एक वीडियो जारी किया गया था। वीडियो में पुलिस बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटते दिखाई दे रहा था पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से ही नवरीत सिंह की मौत हुई है। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नवरीत सिंह के स्वजन से मिलने रामपुर जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया था।

नवरीत सिंह के यहां आज अरदास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमे शामिल होने सुबह प्रियंका गांधी का काफिला दिल्ली से रामपुर की ओर रवाना हुआ। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह भी हैं। प्रियंका गांधी का काफिला करीब नौ बजे ब्रजघाट पहुंचा। यहां जब प्रियंका गांधी समर्थकों से बात कर रही थें तभी काफिले में शामिल एक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और कार से जा टकराई। हादसे में प्रियंका गांधी की गाड़ी समेत कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

Back to top button