MP

तपता मध्यप्रदेश : गर्मी से झुलसेंगे ये जिले, भोपाल में इतना हुआ पारा

मध्यप्रदेश में तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। तापमान में आने वाले दिनों में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश में कोरोना के साथ-साथ अब गर्मी से भी प्रदेशवासियों को समस्या हो सकती है। मध्यप्रदेश में तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। तापमान में आने वाले दिनों में उतार चढ़ाव बना रहेगा। प्रदेश में कुछ जगह आने वाले दिनों में लू भी चल सकती है। बढ़ते गर्मी के तेवर से प्रदेश के कई जिलों में तपिश होगी।

खरगोन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान उमरिया में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में अधिकतम तापमान 39.1 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में अधिकतम तापमान 38.7 और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अभी तापमान में राइजिंग का ट्रेंड चल रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिमी हवा के चलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। राजस्थान से गर्म हवा के साथ लू भी चल रही है। ऐसे में प्रदेश में भी कहीं कहीं लू चल सकती है। हालांकि उन्होंने अभी संभावना कम जताई है।

Back to top button