Politics

मुजफ्फरनगर महापंचायत: आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी का विरोध, गोदी मीडिया हाय-हाय के नारे

महापंचायत की रिपोर्टिंग पर पहुंचे मीडिया को किसानों की नाराजगी का सामना करना पड़ा।

मुजफ्फरनगर (जोशहोश डेस्क) किसान महापंचायत में कृषि कानूनों और केंद्र सरकार के अलावा मीडिया से भी किसानों की नाराजगी साफ दिखाई दी। आज तक चैनल का विरोध करते हुए किसानों ने चैनल की एंकर चित्रा त्रिपाठी के सामने ही गोदी मीडिया हाय हाय के नारे लगाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

मुजफ्फरनगर शहर के जीआईसी ग्राउंड में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार सुबह से ही शहर के हर हिस्स्से में किसान का हुजूम दिखाई दिया। महापंचायत में उत्तरप्रदेश के अलावा, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु आदि राज्यों के किसान भी शामिल हुए।

महापंचायत की रिपोर्टिंग पर पहुंचे नेशनल मीडिया को किसानों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा। न्यूज़ चैनल आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी को किसानों ने घेर लिया। किसानों ने पक्षपात भरी रिपोर्टिंग का आरोप लगाते हुए आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी के सामने गोदी मीडिया हाय-हाय के नारे लगाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है-

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में इस पर तर्क-वितर्क भी हो रहे हैं-

https://twitter.com/IPSinghSp/status/1434461172187623426?s=20

महापंचायत में किसान नेताओं ने एक बार फिर कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग दोहराई। साथ ही यह ऐलान किया कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे किसान अपने घर नहीं जाएंगे और आंदोलन जारी रहेगा। महापंचायत का आयोजन देश भर के करीब तीन सौ किसान संगठनों ने एकजुट होकर किया था। किसानों की इस महापंचायत को उत्तर प्रदेश के चुनाव से पहले का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है।

Back to top button