MP

निकाय चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट-‘अच्छे परिणाम का पहला संकेत’

कांग्रेस ने की 15 महापौर उम्मीदवारों की घोषणा, सांसद तन्खा ने ट्वीट कर कैंडिडेट लिस्ट को सराहा

भोपाल (जोशहोश डेस्क) निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रदेश के 16 नगर निगमों में रतलाम को छोड़कर 15 पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा गुरुवार रात कर दी। जबकि दूसरी और भाजपा में अभी महापौर के नामों पर बैठकों का दौर ही चल रहा है। कांग्रेस की लिस्ट को निकट चुनाव के लिए किये गए उसके होमवर्क का नतीजा माना जा रहा है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कांग्रेस की लिस्ट को अच्छे परिणाम का पहला संकेत बताया है।

हाल ही में राज्यसभा के लिए दोबारा निर्वाचित हुए विवेक तन्खा ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कहा- 15 प्रत्याशियों के नाम 15 नगरों के लिए एक साथ घोषित। गम्भीरता झलकती है। महाकौशल में जैसे जबलपुर कटनी एवं छिन्दवाड़ा के प्रत्याशियों के चयन में सोच विचार दिखता है। ⁦अच्छे परिणाम का पहला संकेत। ⁦

सांसद विवेक तन्खा ने महाकौशल के जबलपुर कटनी एवं छिन्दवाड़ा में प्रत्याशियों के नामों को लेकर भी प्रदेश इकाई की तारीफ़ की। जबलपुर में कांग्रेस ने जगत बहादुर सिंह ‘अन्न्ू” कटनी में श्रेया खंडेलवाल और छिंदवाड़ा में विक्रम अहाके पर भरोसा जताया है।

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने गुरुवार को निकायवार प्रभारी, स्थानीय विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद रात में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी थी।हालांकि रतलाम नगर निगम को लेकर कांग्रेस ने अभी पाती पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस ने अपने तीन विधायकों संजय शुक्‍ला, महेश परमार और सिद्धार्थ कुशवाह को चुनाव मैदान में उतारा है।

Back to top button