Politics

निकाय चुनाव: भाजपा ने तय किए प्रभारी,भोपाल का जिम्मा कृष्णमोहन सोनी को, देखें लिस्ट

नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने 16 नगर निगम समेत 76 नगर पालिका प्रभारियों का ऐलान कर दिया। इनके साथ ही जिला प्रभारियों के नाम भी घोषित कर दिए गए।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने 16 नगर निगम समेत 76 नगर पालिका प्रभारियों का ऐलान कर दिया। इनके साथ ही जिला प्रभारियों के नाम भी घोषित कर दिए गए। भोपाल जिले का प्रभारी कृष्णमोहन सोनी को बनाया गया है। कृष्णमोहन सोनी भोपाल नगर निगम के प्रभारी भी बनाए गए हैं।

भाजपा की लिस्ट में जिला प्रभारियों के साथ प्रदेश के 16 नगर निगम के प्रभारी घोषित किए गए। इंदौर नगर निगम का प्रभारी सांसद शंकर ललवानी को बनाया गया है। वहीं ग्वालियर नगर निगम के लिए बृजेन्द्र सिंह जादौन तथा जबलपुर के लिए अशोक रोहाणी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
देखें लिस्ट –

हाल ही में मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने प्रदेश सरकार को नगरीय निकाय चुनाव जल्द से जल्द कराने के आदेश दिए हैं। जवाब में सरकार ने अदालत से कहा कि वह किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है और 3 मार्च को वोटर लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। कोरोना की वजह मध्यप्रदेश में लगातार नगर निकाय का चुनाव टल रहा है। सभी नगर निकायों का कार्यकाल एक साल पहले ही खत्म हो चुका है।

Back to top button