MP

विकास यात्रा में BJP का प्रचार, कलेक्टर की गरिमा की तार-तार

पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने कलेक्टर की गरिमा को लेकर उठाया सवाल

पन्ना/ भोपाल (जोशहोश डेस्क) पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो भाजपा की विकास यात्रा का बताया जा रहा है। वीडियो में संजय मिश्रा जो कहते नज़र आ रहे हैं उसे कलेक्टर की गरिमा से खिलवाड़ बताया जा रहा है।

वीडियो में कलेक्टर संजय मिश्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हवाला देते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि अगले 25 साल तक यह सरकार रहेगी और आप को किसी भटकाने और भुलावे में नहीं आना है।

वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने संजय मिश्रा पर कलेक्टर की गरिमा को तार तार करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमेन केके मिश्रा ने ट्वीट किया कि इतने ही बड़े दलाल हैं तो छोड़िए नौकरी,लड़िए चुनाव?

गौरतलब है कि संजय मिश्रा के आचरण पर जबलपुर हाईकोर्ट ने भी तीखी टिप्पणी की थी। जबलपुर हाईकोर्ट ने पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा को कड़े शब्दों में फटकार लगाई थी। पन्ना की गुन्नौर जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में गड़बड़ी के आरोप पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा था कि पन्ना कलेक्टर पॉलिटिकल एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इन्हें पद से हटा देना चाहिए’।

Back to top button