MP

वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा को मातृ शोक, अंतिम संस्कार आज

श्रीमती सावित्री शर्मा का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे के बाद भोपाल के सुभाष नगर विश्राम घाट पर किया जायेगा।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) राजधानी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा की माताजी श्रीमती सावित्री शर्मा का आज सुबह निधन हो गया। 86 वर्षीय श्रीमती शर्मा पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और आज अस्पताल में उनका इलाज के दौरान निधन हुआ।

श्रीमती सावित्री शर्मा अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे के बाद भोपाल के सुभाष नगर विश्राम घाट पर किया जायेगा।

श्रीमती सावित्री शर्मा के निधन पर राजधानी भोपाल से जुड़े कई पत्रकारों ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Back to top button