MP

कांग्रेस विधायकों ने दी लाखों की निधि, आपदा में नाम नहीं काम का अवसर

कोरोना की आपदा को जहां कुछ जनप्रतिनिधि प्रचार का अवसर मान कर भुना रहे हैं। वहीं कांग्रेस विधायक आपदा प्रबंधन के लिए लाखों की निधि देकर प्रशंसा के पात्र बने हैं।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) कोरोना की आपदा को जहां कुछ जनप्रतिनिधि प्रचार का अवसर मान कर भुना रहे हैं। वहीं कुछ जनप्रतिनिधि अपने अनुकरणीय कार्यों से मिसाल पेश कर रहे हैं। इंदौर के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और ग्वालियर विधायक प्रवीण पाठक तो देवदूत साबित हो रहे हैं वहीं अन्य कांग्रेस विधायक भी आपदा प्रबंधन के लिए लाखों की निधि देकर प्रशंसा के पात्र बने हुए हैं। देपालपुर से कांग्रेस विधायक विशाल पटेल अपनी निधि के 2 करोड़ रुपए देपालपुर में कोविड केयर सेंटर की स्थापना कर रहे हैं।

हाल ही में ग्वालियर के विधायक प्रवीण पाठक ने अपने निजी संबंधों की दम पर ओड़िशा से पांच टैंकर ऑक्सीजन की निशुल्क व्यवस्था की है।

वहीं इंदौर के विधायक संजय शुक्ला भी आपदाकाल में मिसाल बन कर सामने आए हैं। चाहे रेडमेसिविर के लिए लाइन में लगे लोगों के भोजन-पानी का प्रंबंध हो या श्मसान में अंतिम संस्कार में असहाय साबित हो रहे लोगों की मदद। सुबह से रात तक संजय शुक्ला कोरोना संकट के दौरान सेवा कार्यों में तन मन धन से जुटे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने होस्टल को भी कोविड सेंटर बनाने का प्रस्ताव भी दिया था।

इसके अलावा कई कांग्रेस विधायकों ने भी आपदा प्रबंधन के लिए अपनी निधि से लाखों रूपए की मदद की है। आइए जानें किस विधायक ने किस तरह आपदा प्रबंधन के लिए अपनी निधि से की मदद-

धरमूसिंग सिरसाम– भैंसदेही विधायक- राशि 15 लाख

निलय डागा– विधायक बैतूल- राशि 13 लाख

ब्रम्हा भलावी– विधायक घोड़ाडोंगरी- राशि 12 लाख

शशांक भार्गव– विधायक विदिशा- राशि 10 लाख

सोहनलाल वाल्मीक– विधायक परासिया- राशि 56 लाख

सुनीता पटेल-गाडरवारा विधायक- राशि15 लाख

सुरेंद्र सिंह बघेल– कुक्षी विधायक- राशि 20 लाख

प्रियव्रत सिंह– खिलचीपुर विधायक- राशि 26 लाख

आलोक चतुर्वेदी– छतरपुर विधायक- राशि 10 लाख

अर्जुन सिंह ककोड़िया– बरघाट विधायक- राशि 35 लाख

झुमा सौलंकी– भीकनगांव विधायक- राशि 46 लाख

रामलाल मालवीय– घट्टिया विधायक- राशि 26 लाख

वीरसिंह भूरिया– थांदला विधायक- राशि 05 लाख

वालसिंह मैड़ा– पेटलावद विधायक- -राशि 11 लाख

नारायण सिंह पट्टा– बिछिया विधायक- राशि 10 लाख

कांतिलाल भूरिया– झाबुआ विधायक- राशि 20 लाख

हर्ष यादव– देवरी विधायक- राशि 10 लाख

डॉ गोविन्द सिंह– लहार विधायक- राशि 17 लाख

कुणाल चौधरी– कालापीपल विधायक- राशि 20 लाख

लखन घनघोरिया– जबलपुर पूर्व विधायक- राशि 20 लाख

नीरज दीक्षित– महाराजपुर विधायक- राशि 10 लाख

एनपी प्रजापति– गोटेगांव विधायक- राशि 10 लाख

बापूसिंह तंवर– राजगढ़ विधायक- राशि 05 लाख

रवि जोशी– खरगोन विधायक- राशि 45 लाख

जयवर्द्धन सिंह– राघोगढ़ विधायक- राशि 20 लाख

प्रताप ग्रेवाल– सरदारपुर विधायक- राशि 05 लाख

रामचन्द्र दांगी– ब्यावरा विधायक- राशि 10 लाख

मुरली मोरवाल– बड़नगर विधायक- राशि 11 लाख

हुकुमसिंह कराड़ा– शाजापुर विधायक- राशि 25 लाख

पीसी शर्मा– भोपाल दक्षिण पश्चिम विधायक- राशि 30 लाख

महेश परमार– विधायक तराना- राशि 11 लाख

विपिन वानखेड़े– आगर विधायक- राशि 05 लाख

जीतू पटवारी– राऊ विधायक- राशि 10 लाख

सचिन यादव– कसरावद विधायक- राशि 10 लाख

सांसद नकुलनाथ भी एक्टिव

वहीं प्रदेश में कांग्रेस के एकमात्र लोकसभा सांसद नकुलनाथ भी अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाडा में सक्रिय हैं। कोरोना काल में उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से 100 बिस्तरों के कोविड अस्पताल खोला है। वहीं मरीजों के लिए रेडमेसिविर इंजेक्षन की व्यवस्था के लिए भी नकुलनाथ सक्रिय नजर आ रहे हैं।

Back to top button