शादी मुबारक : 2020 में इन Celebrities ने रचाई शादी
इस साल pandemic के चलते बाकी सभी Indian weddings की तरह ये celebrity weddings भी एक सामान्य आयोजन की तरह ही नजर आई।
![Celebrites Wedding 2020](https://joshhosh.com/wp-content/uploads/2021/01/Celebrites-Wedding-2020-780x470.jpeg)
आज के रैप अप में हम बात करेंगे उन celebrities के बारे में जो 2020 में विवाह के बंधन में बंध गए। वैसे तो सेलिब्रिटी शादियां आम तौर पर अपनी भव्यता और गेस्ट्स लिस्ट के लिए चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस साल pandemic के चलते बाकी सभी Indian weddings की तरह ये celebrity weddings भी एक सामान्य आयोजन की तरह ही नजर आई। कोरोना के कारण हमें लगा जरूर की ये साल उतना happening नहीं है, लेकिन दोस्तों कुछ नहीं रुका हर साल की तरह इस साल भी कई टेलीविजन और बॉलीवुड सितारों ने शादी की announcement करके हमें चौंका दिया। और कुछ ने शादी postpone करके चौंकाया। तो चलिए जल्दी से आपको उन मशहूर हस्तियों की लिस्ट से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने Covid -19 महामारी के दौरान 2020 में शादी की।
1- इस लिस्ट में latest है 25 दिसम्बर को हुई बिग बॉस विजेता ऐक्टर गौहर खान और डान्सर ऐक्टर जैड दरबार की शादी।
![](https://joshhosh.com/wp-content/uploads/2021/01/gauhar-khan-1024x576.jpg)
2- इससे पहले 22 दिसम्बर को हुई थी क्रिकेटेर यजुवेन्द्र और कोरियोग्राफर और धानश्री वर्मा चहल की शादी। इनका रोका इसी साल सितम्बर में हुआ था।
![](https://joshhosh.com/wp-content/uploads/2021/01/yuzvendra-chahals-wedding-1-1024x730.jpg)
3- कोरियोग्राफर-अभिनेता पुनीत जे पाठक ने 11 दिसंबर को लोनावाला के एक रिसॉर्ट में अपनी प्रेमिका निधि मोनी सिंह से शादी की।
![](https://joshhosh.com/wp-content/uploads/2021/01/punit-pathak-engagement-1200-1024x569.jpg)
4- प्रसिद्ध गायक उदित नारायण के बेटे टीवी होस्ट और गायक आदित्य नारायण ने भी प्रेमिका श्वेता अग्रवाल से शादी की। इस जोड़ी ने 1 दिसंबर को शादी की।
![](https://joshhosh.com/wp-content/uploads/2021/01/Aditya-Narayan-1200-1-1024x569.jpg)
5- सचेत टंडन और परम्परा ठाकुर जिन्होंने कबीर सिंह फिल्म का बेखयाली गया है और जिन्हे हम musical couple भी बोल सकते हैं, ये दोनों भी 27 नवंबर को नोएडा में एक पारंपरिक हिंदू समारोह में शादी के बंधन में बंध गए।
![](https://joshhosh.com/wp-content/uploads/2021/01/sachet-1024x569.jpg)
6-शहीर शेख ने कुछ दिनों पहले रजिस्ट्री शादी में रुचिका कपूर से शादी कर ली। दोनों ने जम्मू में शहीर के गृहनगर में एक छोटे से समारोह में परिवारों के साथ एक उपस्थिति थी। बता दे, रुचिका बालाजी मोशन पिक्चर्स की रचनात्मक निर्माता और कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं।
![](https://joshhosh.com/wp-content/uploads/2021/01/Shaheer-Ruchikaa-2.jpg)
7-बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री सना खान ने सूरत के व्यवसायी अनस सईद के साथ 20 नवंबर को शादी की। इससे कुछ दिन पहले सना ने मनोरंजन जगत छोड़ने की बात भी कही थी।
![](https://joshhosh.com/wp-content/uploads/2021/01/sana-khan-1820_113020065925-1024x576.jpg)
8-Singham और magdeera फेम actress काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर को मुंबई के ताज होटल में गौतम किचलू से शादी कर ली। corona पेंडेमिक की वजह से सभी इवेंट्स को काफी प्राइवेट तरीके से किया गया । अपनी शादी के बाद, उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक रिसेप्शन भी आयोजित किया।
![](https://joshhosh.com/wp-content/uploads/2021/01/Kajal-Aggarwal-feature-image-1-1024x569.jpg)
9- नेहा कक्कर और रोहनप्रीत सिंह की शादी साल की सबसे बड़ी और सबसे चर्चित शादियों में से एक थी, क्यूंकी जब तक शादी हो नहीं गई लोग इसे पर्यंक समझ रहे थे। नेहू दा व्याह के सेट पर प्यार करने वाले इस couple ने 24 अक्टूबर और ये क्या सिर्फ 2 ही महीनों बाद नेहा बेबी बम्प के साथ नजर आ रही हैं अब ये सही है या कोई पब्लिसिटी स्टन्ट ये तो हमे नहीं पता पर इस बात से तो हम भी इत्तेफाक रखते हैं की खयाल राख्या कर
![](https://joshhosh.com/wp-content/uploads/2021/01/neha-kakkar-rohanpreet-singh-official-wedding-pictures-out-main-1024x683.jpg)
10-टीवी एक्टर निति टेलर ने अपने मंगेतर आर्मी ऑफिसर परीक्षित बावा से 13 अगस्त को गुरुग्राम के एक गुरुद्वारे में शादी की। नीति ने अक्टूबर में सोशल मीडिया के जरिए शादी को सार्वजनिक कीया।
![](https://joshhosh.com/wp-content/uploads/2021/01/niti_taylor_wedding_pics-1024x1024.jpg)
11-बाहुबली स्टारर राणा दग्गुबाती और उनकी डिजाइनर प्रेमिका मिहिका बजाज 8 अगस्त को हैदराबाद में एक बहुत ही private विवाह समारोहों में शादी के बंधन में बंध गए।
![](https://joshhosh.com/wp-content/uploads/2021/01/rana-daggubati-miheeka-1200-1024x569.jpg)
12-टीवी अभिनेता मनीष रायसिंघन ने अपनी प्रेमिका और अभिनेता संगीता चौहान से 30 जून को lockdown के बीच एक छोटे से समारोह में जुहू स्थित एक गुरुद्वारे में शादी कर ली।
![](https://joshhosh.com/wp-content/uploads/2021/01/manish-raisinghan-sangeita-chauhaan-married1200-1024x569.jpg)
13-15 अप्रैल को पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने अपनी शादी की announcement की। दोनों ने बताया कि उन्होंने लगभग डेढ़ महीने पहले registered marriage कर ली थी और महामारी के कारण 15 अप्रैल को होने वाली शादी कैन्सल कर अपनी शादी के लिए जो पैसे रखे थे, उन्हें दान कर दिया।
![](https://joshhosh.com/wp-content/uploads/2021/01/puja-banerjee-kunal-verma-1200-1024x569.jpg)
14-टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी 10 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड शलभ डांग से शादी की।
![](https://joshhosh.com/wp-content/uploads/2021/01/Kamya-Punjabi-Shalabh-Dang-1-1024x569.jpg)
15-साल की शुरुआत हुई हार्दिक और नतासा की शादी की खबर से, जिन्होंने 1 जनवरी को न सिर्फ अपनी शादी की pictures share की बल्कि pregnancy का भी announcement किया था ।
![](https://joshhosh.com/wp-content/uploads/2021/01/Hardik-Natasha.jpg)
इसके अलावा कई ऐसे कपल भी हैं जो 2021 में शादी के बंधन में बध सकते हैं इस लिस्ट में नताशा दलाल और वरुण धवन, अलिया भट्ट और रणबीर कपूर, सुष्मिता सेन और रोहल शॉ, आदित्य रॉय कपूर और दिव्या धवन, मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर शामिल हैं।
देखें वीडियो,