Entertainment

लॉकडाउन के बाद रिलीज़ हुई Roohi, चला राजकुमार-जान्हवी का जादू, हुई इतनी कमाई

कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के बाद रिलीज होने वाली यह बड़ी फिल्मों से एक है।

मुंबई (जोशहोश डेस्क) कोरोना महामारी के बाद करीबन साल भर से बंद पड़े थिएटर में नई फिल्म रिलीज़ हुई रूही। बहुचर्चित हॉरर कॉमेडी ‘रूही (Roohi)’ ने पहले दिन 3.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, फिल्म को गुरुवार को महाशिवरात्रि के त्यौहार पर रिलीज किया गया था। फिल्म में राजकुमार राव, वरुण शर्मा और जान्हवी कपूर ने अभिनय किया है। इसके निर्देशक हार्दिक मेहता हैं। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के बाद रिलीज होने वाली यह बड़ी फिल्मों से एक है।

फिल्म रूही (Roohi) के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। पहले दिन फिल्म ने केवल भारत में 3.06 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं दूसरे दिन रूही (Roohi) ने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक 5.31 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये कलेक्शन ऐसे समय पर आया है जब अधिकतर जनता कोरोना के डर से थियेटर जाने से कतरा रही है। महाराष्ट्र में ये संक्रमण दोबारा फैल रहा है। कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है।

फ़िल्म समीक्षक, फ़िल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने रूही के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है, तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया है।

इस साल की पहली बड़ी हिंदी फिल्म ‘रूही’ (Roohi) ने रिलीज के पहले दिन ‘टेनेट’ और ‘वंडर वूमन 84’ के भारतीय कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। अब दूसरे दिन भी जान्हवी और राजकुमार का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है।

फिल्म रूही (Roohi) की कहानी दो आदमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अफ्ज़ा नाम की एक भयावह रूह से दुल्हन को बचाने में लगे हैं। रूही के अंदर अफजा का साया है। जो अपने हनीमून पर नवविवाहित दुल्हनों का अपहरण करती है।

Back to top button