EntertainmentMP

Seoni News : KBC की हॉटसीट पर फिर MP का प्रतियोगी

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की अमृता त्रिवेदी (Amrita Trivedi) टीवी के मशहूर रियल्टी शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) की हॉटसीट पर पहुंची है।

सिवनी (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की अमृता त्रिवेदी (Amrita Trivedi) टीवी के मशहूर रियल्टी शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) की हॉटसीट पर पहुंची है। शनिवार प्रसारित केबीसी (KBC) के एपिसोड में अमृता 10 हज़ार रूपए जीत चुकी हैं।

अमृता की पारिवारिक पृष्ठभूमि
अमृता अपनी माँ शांति त्रिवेदी के साथ कौन बनेगा करोड़पति के शो में हिस्सा लेने नागपुर से मुंबई पहुंचीं। अमृता सिवनी के बाल सुधारालय कॉलोनी में रहती हैं और सिवनी के ही प्राइवेट कॉलेज से डीएलएड की पढ़ाई कर रही हैं। अमृता के पिता वीरेंद्र कुमार त्रिवेदी का देहांत 23 साल पहले हो चुका है। तीनों बहनों की परवरिश मां शांति ने ही की है। अमृता एम.कॉम. कर चुकी हैं।

2013 में भी दिया था ऑडिशन
केबीसी में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने मामी अर्चना मिश्रा के साथ 2013 में भी भोपाल में ऑडिशन दिया था, किंतु तब सफलता नहीं मिली थी। सात साल बाद दोबारा मौका मिला और वे केबीसी में पहुंच गई। अमृता भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रही हैं। अमृता ने बताया कि कई बार कोशिश के बाद केबीसी में पहुंचने की तमन्ना पूरी हुई है। पिछले साल मुंबई में केबीसी के सेट पर पहुंचकर उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

बता दें, इससे पहले भी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से कई प्रतियोगी हिस्सा ले चुके है, केबीसी के पहले एपिसोड में भोपाल के अन्नानगर की आरती जगताप ने हिस्सा लिया था, कर्मवीर एपिसोड में भी भोपाली हिस्सा ले चुके हैं। आरती जगताप, ओशीन जोहरी और ऊषा खरे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- MP News : प्रदेश में बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा, अलर्ट जारी

Back to top button