MP

CM शिवराज के रीवा दौरे से पहले विकास यात्रा के मंच पर BJP नेता का इस्तीफ़ा

विकास यात्रा में जनता के साथ BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी सरकार के खिलाफ सामने आ रहा आक्रोश

रीवा (जोशहोश डेस्क) प्रदेश में भाजपा सरकार की विकास यात्रा में जनता का विरोध व आक्रोश लगातार दिखाई रहा है। अब जनता के साथ पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का सरकार के खिलाफ आक्रोश भी विकास यात्रा में दिखाई देने लगा है। रीवा में BJP के जिला मंत्री ने तो सरकार से नाराज़गी के बाद विकास यात्रा के मंच से ही इस्तीफे का एलान कर दिया वह भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे से ठीक पहले।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को रीवा एयरपोर्ट का भूमि पूजन करने जा रहे रहे हैं लेकिन इससे पहले रीवा के मऊगंज में विकास यात्रा के मंच पर विधायक की मौजूदगी में ही जिला मंत्री महेशचन्द्र राल्ही ने इस्तीफ़ा दे दिया।

महेश चंद्र ने इस्तीफा देने से पहले मंच से ही भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और आरटीआई से मिली जानकारी का हवाला देते हुए मंच से ही जनता को बताया कि बताया कि तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष महेश पटेल के खिलाफ मऊगंज में हैंडपंप संबंधी समस्या को लेकर आरटीआई लगाई थी.जिसमें पता चला कि हैंडपंप का खनन किये बिना ही भुगतान तक कर दिया गया और इस पर बात करने पर अपमानजनक शब्द कहे।

विकास यात्रा के मंच पर हुए इस घटनाक्रम से पार्टी की जमकर किरकिरी हो रही है। वहीं कांग्रेस ने विकास यात्रा के साथ शिवराज सरकार पर सवाल उठाये हैं-

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए एमपी सरकार विकास यात्रा निकाल रही है। मगर इस यात्रा में विधायकों और मंत्रियों को जनता की खरी-खरी सुननी पड़ रही है। कई स्थानों पर विकास यात्रा को विरोध का भी सामना करना पढ़ रहा है। पांच फरवरी से शुरू हुई ये यात्रा 25 फरवरी तक चलेगी।

Back to top button