MP

दिग्विजय सिंह और कुणाल चौधरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

कुणाल चौधरी और दिग्विजय सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेरिकेट्स पर चढ़े कांग्रेसी, पुलिस ने भीड़ काबू करने छोड़े आंसू गैस के गोले, प्रदर्शकारियों का पुलिस पर घेराव

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्य प्रदेश पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह और विधायक कुणाल चौधरी समेत 20 कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज भोपाल में राजभवन के घेराव की शुरुआत की थी। लेकिन कांग्रेसी राजभवन तक नहीं पहुंच पाए हैं। दोपहर 11 बजे सभी कार्यकर्ता जवाहर चौक में एकत्रित हुए। इसके बाद यहां से रैली राजभवन के लिए रवाना हुई। लेकिन पुलिस ने रैली को रोशनपुरा के आगे नहीं जाने दिया। इससे पहले ही पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार कर कार्यकर्ताओं को रोक लिया। यही नहीं, कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे।

Back to top button