MP

‘सबका साथ’ PR स्टंट, MP में सामाजिक न्याय को चूर-चूर कर रही BJP?

छतरपुर जिले में भी सीधी कांड जैसी घटना, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे ने दी तीखी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली/छतरपुर (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में भी सीधी कांड जैसी एक घटना सामने आई है। यहाँ एक दलित युवक पर मैला लगाए जाने से प्रदेश को फिर शर्मसार होना पड़ा है। ज्यादती के शिकार दलित ने शिकायत दर्ज़ कराई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे ने इसे बेहद निंदनीय व पीड़ादायक वारदात बताते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भाजपा के 18 साल के कुशासन को दलित और आदिवासियों पर अत्याचार का चरम बताया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश में एक महीनें में ही दलित-आदिवासी अत्याचार की दूसरी बेहद निंदनीय व पीड़ादायक वारदात हुई है, जो मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। भाजपा का “सबका साथ”, केवल विज्ञापनों में सिमटकर, एक दिखावटी नारा और PR Stunt बनकर रह गया है ! भाजपा, हर दिन बाबासाहेब अंबेडकर जी के सामाजिक न्याय के सपने को चूर-चूर कर रही है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के छतरपुर में एक दलित व्यक्ति के ऊपर मल लगा देने की घटना अत्यंत घृणित है। ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के माथे पर कलंक है। ऐसे कृत्यों से मध्य प्रदेश का नाम कलंकित होता है। इसके पूर्व सीधी में आदिवासी समुदाय के व्यक्ति पर पेशाब करने की घटना से भी प्रदेश को शर्मसार होना पड़ा था। मध्य प्रदेश में भाजपा के 18 साल के कुशासन में दलित और आदिवासियों पर अत्याचार चरम पर हैं। समय आ गया है जब दलित और आदिवासियों के प्रति ऐसी मानसिकता रखने वाली सोच को खत्म किया जाए और मध्य प्रदेश में दलित और आदिवासियों को उनका संविधानिक सम्मान दिलाया जाए।

गौरतलब है कि छतरपुर के महाराजपुर थाना इलाके में गांव के ही दो मजदूर मित्रो में विवाद के बाद दलित मजदूर के पर आरोपी बुजुर्ग रामकृपाल पटेल ने मैला फैक दिया। पीड़ित का आरोप है कि पहले उसके शरीर पर मैला लगाया गया उसके बाद मुंह पर भी गंदगी लगाई गई। पुलिस ने मामले मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button