MP

खिलौने के ट्रैक्टर के साथ, प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी

किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर के खिलौने लेकर कांग्रेसियों ने विधानसभा परिसर में मौन धरना दिया।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा थोपे गये तीन किसान विरोधी काले कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन (Kisan Andolan) के समर्थन में आज मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ (Kamalnath) के नेतृत्व में भोपाल विधानसभा परिसर (Bhopal Vidhansabha) स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक मौन धरना दिया।

धरने के पूर्व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस मौन धरने के दौरान कांग्रेस विधायकों ने हाथो में ट्रैक्टर के पुतले ले रखे थे।

किसानो के समर्थन में कांग्रेस का आंदोलन सतत जारी रहेगा। कांग्रेस किसानो के हर संघर्ष में उनके साथ है।

Back to top button