MP

MP के पूर्व CS राकेश साहनी का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

आईएएस राकेश साहनी जनवरी 2006 से जनवरी 2010 तक शिवराज सरकार के मुख्य सचिव रहे

नई दिल्ली/ भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव राकेश साहनी का बुधवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। पिछले कुछ समय से वे अस्वस्थ थे। 1972 बैच के आईएएस ऑफिसर राकेश साहनी जनवरी 2006 से जनवरी 2010 तक शिवराज सरकार के मुख्य सचिव रहे थे।

रिटायरमेंट के बाद भी वे एमपी में कई अहम पदों पर रहे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने साहनी के निधन पर दुख जताया है

राकेश साहनी को सेवानिवृत्ति के बाद शिवराज सरकार ने विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष बनाया था, बाद में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) का चेयरमैन बनाया था। वे मध्यप्रदेश में कई जिलों में कलेक्टर और कमिश्नर भी रहे। वे मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रालय में भी कई विभागों के प्रमुख पदों पर भी रहे।

Back to top button