MP

गर्भवती महिला से बदसलूकी पर भड़के कमलनाथ, बोले- क्या यही है शिवराज का सुशासन?

गुना में पांच माह की गर्भवती महिला से बदसलूकी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इंसानियत और मानवीयता को तार तार कर देने वाली घटना बताया है।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश के गुना में पांच माह की गर्भवती महिला से बदसलूकी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ( Kamalnath) ने इंसानियत और मानवीयता को तार तार कर देने वाली घटना बताया है। साथ ही शिवराज सरकार के सुशासन पर सवाल उठाए हैं। कमलनाथ ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।

गुना के बांसखेड़ी गांव में एक महिला के साथ उसके ससुराक्ष पक्ष द्वारा सरेआम मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल है।

घटना 9 फरवरी की बताई जा रही है। महिला के मुताबिक उसका पति दो महीने पहले उसे सागई गांव में एक दूसरे युवक के साथ रहने को छोड़ गया था। इससे नाराज उसके ससुर और जेठ लोगों ने उसे सार्वजनिक रूप से मारा और एक बच्चे को कंघे पर बिठा सागई से बांसखेड़ी तक पैदल चलने को मजबूर किया। रास्ते भर महिला को ससुराल वाले पत्थर, डंडे और बैट से मारते भी रहे।

इस दौरान महिला के पति ने भी अपने परिजनों को फोन कर पत्नी को न मारने और छोडने की गुहार लगाई लेकिन इसके बाद भी महिला की पिटाई का सिलसिला चलता रहा। बड़ी बात यह है कि तीन किलोमीटर तक किसे ने भी महिला की मदद तक नहीं की।

पुलिस ने इस अमानवीय कृत्य के बाद भी महिला के ससुराल वालों पर नरमी दिखाई। इन लोगों को मामूली धाराएं लगा थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Back to top button