MP

मध्यप्रदेश : मातृ मृत्यु दर में 10% का इजाफा, अति कुपोषित बच्चे भी बढ़े

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश में कोरोना की वजह से बच्चों और माताओं की सेहत पर बुरा असर पड़ा है। इस वजह से मातृ मृत्यु दर भी बढ़ रही है। बीते तीन सालों में प्रसव के दौरान माताओं की मौत के मामले में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

केंद्र की स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली के आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है कि देश में प्रसव के दौरान माताओं की मौत के मामले में मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर है। वहीं उत्तरप्रदेश पहले स्थान पर है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों की मानें तो पिछले पांच सालों में कुपोषण 15 प्रतिशत तक कम हुआ है, लेकिन इस दौरान अति कुपोषित बच्चे भी बढ़े हैं।

प्रसव के दौरान मौत

वर्ष          मौत

2017-18     1886

2018-19     2003

2019-20     2104

पिछले पांच सालों में कुपोषण के मामले

वर्ष               कुपोषित        अति कुपोषित            

2015-16         1240749       90537   

2016-17         1246731       153842  

2017-18         1183958       103083

2018-19         1070915       120400

2019-20         996483        114914

Back to top button