MP

मध्यप्रदेश बंद : पीसी शर्मा सहित 11 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

भोपाल (जोशहोश डेस्क) पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने बंद का आह्वान किया है। अरेरा पेट्रोल पंप बंद कराने गए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पार्षद गुड्डू चौहान समेत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को नई जेल भेजा दिया। इससे पहले सुबह 9 बजे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा कार्यकर्ताओं  के साथ बिट्टन मार्केट पहुंचे थे। यहां उन्होंने खुली दुकानों को बंद करवाया।

इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंद को सफल बनाने के लिए जिप्सी पर लाउड स्पीकर से बंद को सफल बनाने की अपील करते भी नजर आए।


पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि –  डीज़ल, पेट्रोल और गैस की बढ़ती क़ीमतों से सब परेशान है। सरकार जनता को राहत पहुँचाने के बजाय टैक्स वसूली मे लगी है। कांग्रेस पार्टी ने आज 20 फ़रवरी को मध्यप्रदेश बंद का आह्वान किया है। मैं सबसे अपील करता हूँ कि इस बंद में शामिल होकर सरकार को जगायें।

पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमल नाथ ने शनिवार को आधे दिन के बंद का आह्वान किया है। इस दौरान कांग्रेस ने आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर प्रदेश में सब कुछ बंद करने की बात कही थी। इसके लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को भी कांग्रेस की तरफ से बंद को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया था। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मार्केट में घूम-घूमकर व्यापारियों से अपनी दुकानें बंद रखने का आह्वान किया था।

Back to top button