MP

नरसिंहपुर के दामाद को परम विशिष्ट सेवा मेडल, कर्नल मुश्रान जहां भी होंगे ख़ुश होंगे

वित्त मंत्री रहे स्व. कर्नल अजय नारायण मुश्रान के दूसरे दामाद मेजर जनरल अजय सिंह को परम विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा गया

नई दिल्ली जोश होश डेस्क) कांग्रेस नेता और दिग्विजय सिंह सरकार में वित्त मंत्री रहे स्व. कर्नल अजय नारायण मुश्रान के दूसरे दामाद मेजर जनरल अजय सिंह को परम विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा गया। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में दिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता विवेक तंखा परिवार सहित मौजूद थे

मेजर जनरल अजय सिंह कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तंखा के साढू भाई हैं और वह गोवा और अंडमान निकोबार के कमांडर इन चीफ रहे हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल अजय सिंह (सेवानिवृत्त) को राष्ट्रपति भवन में परम विशिष्ट सेवा मेडल अलंकरण दिये जाने पर राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने ट्वीट करते हुए बधाई दी है।

तन्खा ने कहा कि नरसिंहपुर के दामाद को राष्ट्रपति भवन में गौरव प्राप्त हुआ है। स्व. कर्नल मुश्रान जहां भी होंगे खुश होंगे।

गौरतलब है कि सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, ने 27 जून, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह (चरण- II) के दौरान सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के 84 सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए थे। राष्ट्रपति ने असाधारण क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए कर्मियों को 52 अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम), वन बार टू एवीएसएम, तीन उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवाईएसएम) और 28 परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) से सम्मानित किया था।

Back to top button