MP

कमलनाथ हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज, वीडियो से जताया आभार-दिया अहम संदेश

घर पहुंचने के बाद कमलनाथ ने स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाओं पर आभार जताया है।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। अब वे मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं। घर पहुंचने के बाद कमलनाथ ने स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाओं पर आभार जताया है। उन्होंने साथ मिलकर मध्यप्रदेश की जनता की लड़ाई लड़ते रहने का संदेश भी दिया।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी शुभकामना संदेशों के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया है-

यह भी पढ़ें- ‘एडमिट-एक्टिव’ कमलनाथ कराएंगे गहलोत और पायलट में मध्यस्थता

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तबीयत बिगड़ने पर बीते सप्ताह बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत के बाद रूटीन चेकअप के लिए कमलनाथ मेदांता गए थे। यहाँ डॉक्टर्स ने एहतियात के तौर पर उन्हें एडमिट होने की सलाह दी। इसके बाद वे भर्ती हो गए थे।

Back to top button