MP

नेहरू के 1947 में दिए भाषण से बढ़ रही मंहगाई, शिवराज के मंत्री का तर्क

मंत्री सारंग का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) देश में बढ़ती मंहगाई के लिए जवाहर लाल नेहरू द्वारा 1947 में लाल किले की प्राचीर से दिया गया भाषण जिम्मेदार है। यह बात मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कही है। मंत्री सारंग का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह अजीबोगरीब तर्क दिया। उन्होंने कहा कि देश में मंहगाई बढ़ाने का श्रेय अगर किसी को है तो वह नेहरू परिवार को है। मंहगाई एक दो दिन में नहीं बढ़ती। जवाहर लाल नेहरू ने 1947 में लाल किले की प्राचीर से जो भाषण दिया था। उसी भाषण की गलती से देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी है। नरेंद्र मोदी जी ने बीते सालों में अर्थव्यवस्था को सुधारा है।

मंत्री विश्वास सारंग के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस ने मंत्री सारंग के बयान का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि हँसो मत ! ये अफ़लातूनी लोग जनता को मूर्ख समझने और बनाने की सारी मर्यादाएँ रोज इसी तरह लांघते हैं।

सोशल मीडिया पर भी मंत्री सारंग के बयान की पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं-

विश्वास सारंग को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का करीबी माना जाता है। कोरोनाकाल में सारंग काफी सक्रिय रहे थे। यहां तक कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुलाल चौधरी के स्थान पर विश्वास सारंग ही कोरोना पर सरकार का पक्ष रखते देखे जाते हैं।

Back to top button