MP

MP के चर्चित IAS अरविंद जोशी का निधन, 2014 में हुए थे बर्खास्त

अरविंद जोशी आयकर छापे से लेकर प्रवर्तक प्रवर्तन निदेशालय के कई मामलों में आरोपी थे।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश के चर्चित, बर्खास्त और रिटायर्ड IAS अरविंद जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया है। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। अरविंद जोशी आयकर छापे से लेकर प्रवर्तक प्रवर्तन निदेशालय के कई मामलों में आरोपी थे।

अरविंद जोशी की पत्नी टीनू जोशी भी आईएएस रह चुकी हैं। पूर्व आईएएस दंपती अरविंद जोशी और टीनू जोशी को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्तियां कथित तौर पर अर्जित करने के लिए 2014 में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

अरविंद जोशी और टीनू जोशी के आवास पर आयकर विभाग ने फरवरी 2010 में छापा मारा था और वहां से कथित तौर पर 3.03 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की थी। इसके बाद मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने 41.87 करोड़ रुपये की संपत्तियां कथित तौर पर रखने के लिए दंपती के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया था।

Back to top button