MP

दिल्ली का दबाव: शिवराज का OSD बनने से ‘मोदी विरोधी’ तुषार पांचाल का इंकार

मुख्यमंत्री के ओएसडी के रूप में नियुक्ति के साथ ही तुषार पांचाल के कुछ पुराने ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नए ओएसडी बनाए जाने के बाद तुषार पांचाल सुर्खियों में हैं। इसका कारण तुषार पांचाल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े पुराने विवादित ट्वीट हैं। कांग्रेस ने भी इन ट्वीट के चलते तुषार पांचाल की नियुक्ति पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष के साथ ही भाजपा में भी विरोध को देखते हुए अब तुषार पांचाल ने शिवराज के OSD पद को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है।

सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद मुंबई निवासी तुषार पांचाल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के साथ उनके पुराने ट्वीट वायरल होने लगे थे जिस पर भाजपा नेताओं ने भी आपत्ति जताई थी। विवाद को बढ़ता देख तुषार पांचाल ने स्वयं ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) पद सँभालने से इंकार कर दिया।

यह भी कहा जा रहा है कि मोदी विरोधी ट्वीट के कारण दिल्ली तक यह मामला पहुंचा था और भाजपा हाईकमान ने भी इस नियुक्ति पर नाराजगी जताई थी।

तुषार एक मशहूर पब्लिक रिलेशन (पीआर) कंपनी के संचालक हैं और 2015 से शिवराज का सोशल मीडिया संभालते हैं। मुख्यमंत्री के ओएसडी के रूप में नियुक्ति के साथ ही तुषार पांचाल के कुछ पुराने ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल होने लगे थे। इन ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया गया था-

कांग्रेस ने पांचाल के इन ट्वीट को शेयर कर शिवराज के मोदी प्रेम पर निशाना साधा –

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1401988551173033987?s=20

तुषार पांचाल पॉलिटिकल कंसल्टेंसी और वॉर रूम कम्युनिकेशन के एक्सपर्ट माने जाते हैं। तुषार पांचाल 2015 से शिवराज सिंह चौहान का सोशल मीडिया संभाल रहे हैं। 2018 में चुनावी कैंपेन इन्हीं के हाथों में था। माना जा कि कोरोना संक्रमण काल में शिवराज सरकार की गिरती साख को संभालने के लिए तुषार को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया था।

Back to top button