MP

MP में चुनावी शंखनाद करेंगे राहुल गांधी, 30 को कालापीपल में जनसभा

मध्यप्रदेश में चुनाव से पूर्व राहुल गांधी का पहला बड़ा कार्यक्रम तय

भोपाल (जोशहोश डेस्क) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश में चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं। वे 30 सितंबर को मध्यप्रदेश आ रहे हैं। राहुल गांधी शाजापुर जिले के कालापीपल में जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनाव से पूर्व मध्यप्रदेश का राहुल गांधी का यह पहला बड़ा कार्यक्रम होगा।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के 30 सितम्बर को कालापीपल में सभा की पुष्टि की है। राहुल गांधी की जनसभा के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कालापीपल विधानसभा सीट से अभी कांग्रेस के कुणाल चौधरी विधायक हैं।

https://x.com/INCMP/status/1706574692532842701?s=20

राहुल गांधी इससे पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत का दावा कर चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत दर्ज़ कर रही हैं। साथ ही उन्होंने राजस्थान और तेलंगाना में भी पार्टी को जीत के करीब बताया था।

राहुल गांधी से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल फूंक चुकी हैं। प्रियंका ने जबलपुर में आमसभा को सम्बोधित कर चुनावी अभियान का आगाज किया था। इसके बाद प्रियंका ग्वालियर में भी एक जनसभा को सम्बोधित कर चुकी हैं।

Back to top button