MP

IPL Auction: विराट की टीम में मध्यप्रदेश के रजत पाटीदार, माॅरिस ने बनाया इतिहास

मध्यप्रदेश के रजत पाटीदार इंडियन प्रीमियर लीग के 14 वें सीजन में विराट कोहली की टीम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) में खेलते नजर आएंगे।

चेन्नई (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश के रजत पाटीदार इंडियन प्रीमियर लीग के 14 वें सीजन में विराट कोहली की टीम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) में खेलते नजर आएंगे। आरसीबी ने रजत पाटीदार को उनके बेस प्राइज 20 लाख रुपए में ही खरीदा है। वहीं साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस माॅरिस आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए हैं।

क्रिस माॅरिस को राजस्थान राॅयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा। यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली है। इससे पहले साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवराज सिंह पर 16 करोड़ का दांव खेला था। माॅरिस को बेस प्राइज 75 लाख से 21 गुना पर राजस्थान ने खरीदा।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर भी विराट कोहली की टीम ने दांव लगाया। मैक्सवेल को आरसीबी ने 14.25 करोड़ में खरीदा।

भारतीय खिलाडियों में अब तक कृष्णप्पा गौतम पर सबसे बड़ी बोली लगी। गौतम को महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ में खरीदा। गौतम का बेस प्राइज 20 लाख था। चेन्नई ने गौतम को 46 गुना कीमत देकर खरीदा।

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह समेत ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच और इंग्लैंड के दिग्गज ओपनर एलेक्स हेल्स को कोेई भी खरीददार नहीं मिला।

Back to top button