MP

इतिहास में उपेक्षित क्यों महारानी मणिमाला और चंदेरी का जौहर ?

29 जनवरी 1528 को चंदेरी का दुर्ग मध्यकालीन युग के सबसे बड़े जौहर का गवाह बना था जिसे देख आक्रांता बाबर भीदेख सन्न रहा गया था।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) इतिहास में जब सतीत्व की रक्षा के लिए जौहर करने वाली वीरांगनााओं की बात होती है तो महारानी पद्मावती का नाम ही प्रमुखता से आता है। यह विडंबना ही है कि बाबर जैसे आक्रांता से अपने सतीत्व की रक्षा के लिए करीब 16 सौ क्षत्राणियों के साथ चंदेरी के दुर्ग में जौहर करने वाली महारानी मणिमाला करीब पांच सौ साल बाद भी इतिहास में उपेक्षित ही हैं।

आज 29 जनवरी है। वर्ष 1528 में आज के ही दिन चंदेरी का दुर्ग मध्यकालीन युग के सबसे बड़े जौहर का गवाह बना था। आइए जानें महारानी मणिमाला की वीरगाथा

खानवा के युद्ध में राणा सांगा को परास्त कर बाबर ने अपने लशकर के साथ ने चंदेरी के दुर्ग को घेर लिया था। चंदेरी के राजा मेदिनीराय खंगार को बाबर ने अपनी गुलामी का प्रस्ताव भेजा। राजा मेदिनीराय ने बाबर की गुलामी से बेहतर अपनी छोटी सेना के साथ बाबर की विशाल सेना का सामना करने का निर्णय लिया। अदम्य साहस का सामना करते हुए मेदिनीराय के रणबांकुरों ने बाबर की सेना को मुंहतोड़ जवाब भी दिया। बाबर भी यह देख हतप्रभ था।

बहादुरी की इस गाथा का काला अध्याय भी है। आधी रात में अहमद खां और हिम्मत सिंह की गद्दारी के चलते बाबर की सेना चंदेरी के दुर्ग में दाखिल हो गई इसके बाद मेदिनीराय की हार तय हो गई। आखिरी समय तक भीषण संग्राम के बाद मेदिनीराय वीरगति को प्राप्त हुए।

बाबरनामा के अनुसार चंदेरी नगर मे हुये नरसंहार के बाद बाबर ने मरे हुये लोगों के शीश कटवाए तथा सब को इक्ठ्ठा कर टीले पर झंडा गाड़ दिया जो नगर के किसी भी स्थान से आसानी से देखा जा सकता था। कहा जाता है कि महारानी मणिमाला ने जौहर से पूर्व अपने तीर से इस झंडे को भी गिरा दिया था।

मेदिनीराय के वीरगति को प्राप्त के बाद महारानी मणिमाला ने जौहर का संकल्प लिया। मणिमाला के संकेत पर अग्निकुंड तैयार किया गया। करीब 16 सौ क्षत्राणियां एक साथ महारानी मणिमाला के साथके साथ अग्निकुंड में कूद पड़ीं। दूर दूर तक इसकी लपटें दिखाई दी। बाबर भी यह देख सन्न रह गया था। कहा जाता है कि अग्निकुंड से ही मणिमाला ने जो तीर चलाया था वह बाबर की पगड़ी में लगा और बाबर की पगड़ी वहीं गिर गई थी।

चंदेरी किले में आज भी महारानी मणिमाला और इस भीषण युद्ध के प्रमाण मौजूद हैं। जौहर के शिलालेख इस ऐतिहासिक घटना का जीता जागता दस्तावेज हैं। जौहर से पहले मणिमाला जिस शिवमंदिर में गई आज भी वह दुर्ग में मौजूद है।

इस युद्ध और जौहर का वर्णन लेखक देवी सिंह की पुस्तक ‘प्रतिहार राजपूतों का इतिहास’ में किया गया है। ग्वालियर और गुना जिले के गजट में युद्ध और जौहर का वर्णन दर्ज़ है। चंदेरी के जौहर स्थल में आज भी महिलाएं पूजन करने जाती हैं। लेकिन इतिहास में महारानी मणिमाला जिस महत्व की हकदार थीं वह शायद उन्हें नहीं मिल सका।

Back to top button