MP

ट्रेजर हंट की तर्ज पर कैबिनेट में पहुंचेगे शिवराज के मंत्री

भोपाल (जोशहोश डेस्क)  शिवराज सरकार की मंगलवार को होने वाली कैबिनेट के लिए मंत्री ट्रेजर हंट की तर्ज पर दिए गए स्थान पर पहुंचेगे। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बार डेस्टिनेशन कैबिनेट बुलाई है और इसके लिए स्थान नहीं बताया है। माना जा रहा है कि मंत्रियों को गूगल लोकेशन भेज कर कैबिनेट के स्थान से वाकिफ कराया जाएगा।

इससे पहले भी इसके पहले शिवराज सिंह भोपाल के बाहर  कोलार डैम पर इस तरह की बैठक कर चुके हैं। इसके अलावा पचमढ़ी, महेश्वर और हनुवंतिया में भी इसी तरह की बैठक का आयोजन किया जा चुका है।

ट्वीट से दिया संकेत

माना जा रहा है कि शिवराज अपने मंत्रियों को इस बार कैबिनेट के लिए सतपुड़ा नेशनल पार्क बुला सकते हैं। यह संकेत उन्होंने एक ट्वीट में दिया है।

ट्वीट किये गए वीडियो में एक टाइगर सतपुड़ा नेशनल पार्क की एक झील में तैरता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ  शिवराज ने लिखा, ‘टाइगर अभी तैर रहा है! आप को सतपुड़ा के जंगल बुला रहे हैं।

आईए, बहुत सारे दिन गुजारिए मध्यप्रदेश में

इसके बाद यह माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज अपने सभी मंत्रियों को सतपुड़ा नेशनल पार्क की लोकेशन गूगल मैप पर भेज सकते हैं।

Back to top button