MP

MP चुनाव: अबकी बार-कांग्रेस सरकार, 135 सीटों पर जीत का अनुमान

कांग्रेस को 118 से 135 वहीं भाजपा को 106 से 115 सीटों का अनुमान

नई दिल्ली/भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश में साल के अंत में होने वाले चुनावों के लिए सरगर्मियां दिनोंदिन तेज होती जा रही हैं। इस बीच एक सर्वे में इस बार प्रदेश में कांग्रेस की जीत का दावा किया गया है। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को इस बार 118 से 135 सीटें तक हासिल हो सकती हैं।

यह सर्वे राजनीतिक घटनाक्रम और चुनावों पर बारीक नजर रखने वाले ‘स्माल बाॅक्स इंडिया हैंडल’ ने किया है। सर्वे के मुताबिक जहां कांग्रेस को 118 से 135 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है वहीं भाजपा को 106 से 115 तक सीटें मिलने की बात कही गई है।

https://twitter.com/SmallBoxIndia/status/1623556462671953923?s=20&t=Zl8MH2CV39u3srCnx50X8Q

सर्वे के मुताबिक प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को दो से तीन सीट मिलने की बात कही गई है। वहीं अन्य के खाते में पांच से छह सीटें बताई गई हैं।

बता दें कि ‘स्माल बाॅक्स इंडिया हैंडल’ का हिमाचल प्रदेश समेत गुजरात और एमसीडी चुनाव में ओपिनियन सही साबित हुआ था। स्माल बाॅक्स ने बताया था कि हिमाचल में कांग्रेस, गुजरात में भाजपा और एमसीडी में आप की जीत होगी।

हिमाचल प्रदेश के लिए स्माल बाॅक्स ने अपने ओपिनियन पोल में 39 सीटों पर कांग्रेस और 26 सीटों पर भाजपा की जीत बताई थी। नतीजे कमोबेश ऐसे ही आए थे और हिमाचल में कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई है। भाजपा को 25 सीटों पर ही जीत मिली थी।

Back to top button