MP

शर्मनाक: CM के कार्यक्रम में अभद्रता, पुलिसकर्मी ने कैमरामेन को गिराया

मुख्यमंत्री शिवराज के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी ने कैमरामेन बांह पकड़ गिराया।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में एक कैमरामेन को पुलिसकर्मी द्वारा धक्का दिया जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी अभद्रतापूर्वक कैमरामेन को धक्का दिए जाते साफ देखा जा सकता है।

वीडियो गुरुवार को सीएम शिवराज द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का बताया जा रहा है। मीडियाकर्मियों के साथ विपक्षी कांग्रेस ने भी कैमरामेन के साथ इस तरह के व्यवहार को शर्मनाक बताया है-

कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस व्यवहार को निंदनीय बताया। उन्होंने लिखा कि-सत्ता में अहंकार में डूबी भाजपा की सरकार में मीडिया का यह अपमान , घोर निंदनीय है।इसके लिये मुख्यमंत्री ख़ुद माँफी माँगे और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1496737394367909892?s=20&t=LVPT23foOSOn6QuWDnnMDQ

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में रोजाना पौधरोपण करते हैं। वे स्मार्ट सिटी पार्क में गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पौध लगाते हैं। इसी कवरेज के दौरान यह घटना सामने आई है।

Back to top button