MPPolitics

सिंधिया को 11 दिन बाद क्यों याद आए कोरोना पाॅजिटिव दिग्विजय ?

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अस्वस्थ होने पर ट्वीट करते हुए उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के कोरोना पाॅजिटिव राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना के लिए ट्वीट किया है। बड़ी बात यह है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने ये ट्वीट दिग्विजय सिंह के कोरोना पाॅजिटिव होने के 11 दिन बाद किया है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर चल पड़ा है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अस्वस्थ होने पर ट्वीट करते हुए उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। इस ट्वीट के जवाब में दिग्विजय सिंह ने भी सिंधिया को धन्यवाद दिया।

दिग्विजय सिंह ने बीते 16 अप्रैल स्वयं ट्वीट कर खुद के कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी दी थी।

ऐसे में सवाल यह है कि सिंधिया ने उनके स्वास्थ्य को लेकर ट्वीट करने में 11 दिन का विलंब क्यों किया? क्या 11 दिन तक उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी या सिंधिया का यह ट्वीट सूबे में कोई नए सियासी समीकरण की शुरुआत है?

सिंधिया के ट्वीट पर प्रदेश के पत्रकारों ने भी अपनी राय रखी-

गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह को हमेशा ही एक दूसरे का धुर विरोधी माना जाता है। सिंधिया ने पाला बदलने के पीछे भी प्रदेश की सियासत को ही जिम्मेदार बताया था। ऐसे में सिंधिया के इस ट्वीट के बाद प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का दौर फिर चल पड़ा है।

Back to top button